एक सज्जन से इस पत्रकार की विपक्ष के मुस्लिम विरोधी होने के ऊपर बेहेस हो गई, बेहेस बढ़ती गई और ट्रिपल तलाक से लेकर तमाम मसले सामने आ गए. हालांकि ये पत्रकार समूचे राजनैतिक दलों और राजनेताओं के ऊपर कटाक्ष दृष्टिकोण रखता है, परन्तु उसमे सही को सही और गलत को गलत कहने और समझने की सलाहियत है. ये पत्रकार ना ही लंगूरों की तरह है जो भर दिया वही दिखाया जाएगा और ना ही अंध भक्तों की तरह है के मक्खी को इलाची कह कर खा जाओ, पर मू से कुछ मत बोलो.
उन
सज्जन के हिसाब से ट्रिपल तलाक़ बिल पे विपक्ष ख़ास कर के कांग्रेस का साथ नहीं मिला
उस वजह से लोक सभा से बिल पास हो गया. शायद
वो भाजपा के नुमाइंदे होंगे या संघ के कारकून.
और वो विपक्षी एकता को देख कर मुसलमानो के मन में ट्रिपल तलाक़ को लेकर २०१९
के चुनाव में भर्म की स्तिथि पैदा करना चाहते होंगे.
ये
पत्रकार सभी राजनैतिक पार्टिओं और राजनेताओं के अच्छे कामों की सरहाना करता है और कुकर्मो
में उनको हाशिये पे लेता है. यहां तक के इस पत्रकार ने बीजेपी के द्वारा महज़ भाषण बाज़ी
और जुमलेबाज़ी को भी सराहा था, जबकि उसको मालूम था के ये सिर्फ जुमले बाज़ी है होना जाना
कुछ नहीं है.
यहाँ
पे ये बात वाज़े करता चलूँ के ये पत्रकार कांग्रेस का एजेंट नहीं है बल्कि "Autonomous
Journalist" की हैसियत से लेख लिखता है और किसी भी
राजनैतिक दल और राजनेताओं के द्वारा किये हुए अच्छे कामों को बगैर किसी हिचक के पब्लिक
के सामने लाना इस पत्रकार का दाइत्व है.
ये
पत्रकार कांग्रेस के ट्रिपल तलाक़ के ऊपर लिए हुए स्टैंड की सरहाना करता है और कांग्रेस
ने और समूची विपक्ष ने राज्य सभा में ट्रिपल तलाक़ बिल में सही तोर पे अपना फ़र्ज़ अदा किया. रहा लोक सभा का तो वहां पे विपक्ष के पास बहुमत
ही नहीं था और बीजेपी हिटलर शाही कर के प्रजातंत्र का गाला घोंट के किसी भी हालत में
बिल पास करवाने के ऊपर हठदर्म थी और उसने वही किया.
मोदी रक्षा बंधन पे अपनी मुस्लिम बहनो को ट्रिपल तलाक़ के ऊपर याद रखना नहीं भूले. लेकिन ये पत्रकार समझने से क़ासिर है के कितनी उन बहनो की मोदी के लिए राखी आई जिनके लिए मोदी प्रधान मंत्री से भाई (डॉन) बन गए. और बल जब्री से आतंक मचा के संसद की गरिमा को बालाये ताख कर के बिल पास करवाया था.
कोई भी सज्जन अगर कांग्रेस या विपक्षी दलों को लेकर ट्रिपल तलाक़ के ऊपर कोई भी भर्म की स्थिति पैदा करता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा का एजेंट है और संघ का कारकून जो महा गठबंधन में सेंध लगा कर विपक्षी एकता को तोड़ना चाहता है.
No comments:
Post a Comment