Wednesday, 8 September 2021

आयेशा मुखर्जी शिखर धवन की लव स्टोरी का दी एन्ड।

टीम हिन्द की क्रिकेट के सलामी और तूफानी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने अपनी अहलिया आयेशा मुखर्जी से अलहदगी इख़्तेयार कर ली है।    दोनों के दरमियान अब ऐसा कुछ ना रहा जिसको मोहब्बत का लक़ब दिया जाए।   बरक्स दोनों का तलाक़ हो गया है और अब दोनों अलग हो गए हैं।  आयेशा मुखर्जी ने खुद ही अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का ज़िक्र किया है। 

आयेशा ने इन्सटाग्राम पर बरोज़ मंगल एक जज़बाती और तवील पोस्ट अपने पैरोकारों और दोस्तों के लिए शेयर किया है।  जिसमे उन्होंने काफी जज़बाती हो कर तलाक़ से जुडी हुई बातें लिखी हैं।    यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है।  अलबत्ता शिखर धवन की जानिब से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

शेखर धवन ने साल २०१२ में आयेशा मुखर्जी से शादी की थी।   आयेशा की यह दूसरी शादी थी अलबत्ता शेखर की पहली।   पहली शादी से आयेशा मुखर्जी की दो बेटियां थी और दूसरी यानी शेखर धवन से एक बेटा।  जिसका नाम ज़ोरावर है।   मेलबोर्न की रहने वाली आयेशा मुखर्जी ८ साल तक शेखर धवन से रिश्ते में रही और अब तख़्लिया ले लिया है।  

आयेशा ने तलाक़ के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा की उनका एक बार तलाक़ हो चूका था,  जो उनके लिए काफी डरावना एहसास था।   उनका दूसरी बार काफी कुछ दावं पर था।   मुझे दूसरी बार काफी कुछ साबित करना था, इसलिए अब जब मेरी दूसरी शादी भी टूट गई है तो एहसास मज़ीद डरने वाले हो गए हैं।

मज़ीद आगे लिखती हैं तलाक़ एक गन्दा लफ्ज़ है लेकिन मेरे साथ दो बार इसका एहसास जुड़ गया।   वोह लिखतीं हैं जब उनका पहली बार तलाक़ हुआ तो वोह काफी सेहमी हुई थी और उनको लग रहा था की वोह अपने वाल्दैन को मायूस कर रही हैं।   लेकिन मेरे साथ दुबारा ऐसा हुआ।    


Zuber 

No comments:

अब्दुल कुर्सी का हक़दार है.

हर कोंग्रेसी की सोच मिल्लत से ग़द्दारी वाली है. भलें आज मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद के लिए बड़े क़सीदे लिखे जातें हैं. उन्होंने तंज़ीम का भला किया ल...