अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने आखिरकार सूबा ऐ पंजशीर को भी अपने क़ब्ज़े में ले लिया है। जिसका हूकूमति ऐलान कर दिया गया। तालिबान मुजाहिदों ने खुद इस बात को मन्ज़रे आम में लाया और तसावीरों को आम किया है। जिसमे तालिबानी परचम तमाम हूकूमति इदारों में लहराते हुए देखे जा सकतें हैं।
एक
और तस्वीर जो तालिबान की जानिब से शाया की गई उसमे गवर्नर हाउस के बाहर तालिबानी फौज
पहरा देते हुए देखी जा सकती है।
वही
तालिबान ने इस बात को भी ज़ाहिर किया है की उन्होंने नॉर्थेर्न अलायन्स का कमेंडेर सालेह
मोहम्मद को मार गिराया है।
हूकूमते तालिबान के तर्जुमान जबीउल्लाह मुजाहिद ने सूबा ऐ पंजशीर को फतह का एलान किया और कहा पंजशीर अब पूरी तरह हमारे क़ब्ज़े में है. बरोज़ इतवार से ही नॉर्थेर्न अलायन्स (रेजिस्टेंस फ्रंट) के फौजी तालिबानी ताक़त और क़ुव्वत के आगे पस्त दिख रहे थे। अहमद शाह मसूद के क़रीबी फहीम दशती की मौत से रेज़िस्टेंस फ्रंट की कमर टूट गई थी और वोह धीरे धीरे अपनी ज़मीन विकार खोती जा रही थी।
कमज़ोर
पड़ने के बाद रेजिस्टेंस फ्रंट ऑफ़ अफ़ग़ानिस्तान ने तालिबान से हमले रोकने और अमन मोहायेदे
पर बात चीत करने को कहा था। लेकिन जब जंग
का आगाज़ हो चूका तो फिर तालिबान ने भी ऐसी कोई भी पेशकश को मुस्तरद कर दिया। इस जंग का आगाज़ भी अमरुल्लाह सालेह और अहमद शाह
मसूद के बहकाने और बहकाने पर हुआ था। अब दोनों
ही कहीं जा कर पोशीदा हो गए और अपने जंगजूओं को तनहे तनहा छोड़ दिया।
Zuber


No comments:
Post a Comment