राज ठाकरे महाराष्ट्र की सियासत में खूब दखल रखते हैं, वो और उनकी पार्टी
किसी भी सियासत दान का सियासी पार्टी का जोग्राफिया बिगाड़ने की कुव्वत रखतें हैं. अगरचे पिछले महाराष्ट्र के इंतेखाबात में उनकी नव
निर्माण को खासी कामयाबी हाथ नहीं लगी थी.
लेकिन अब राज ठाकरे बदले हुए अंदाज़ में हैं और २०१९ में सियासत की नई पिच पे बिछाई हुई बिसात पे खेलने को तैयार हैं.
हालांकि वो कभी मोदी के सबसे बड़े मवाफ़िक़ीनों में से माने जाते थे और वो उससे
मिलने गुजरात भी गए थे.
सियासत की नई पिच पे महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के सरबराह राज ठाकरे ने सख्त अज़्म किया है की सभी मुख़ालिफे वतन, दहशतगर्द और हिटलर ज़ेहनीयति लोगों से दूरी बनाये रखेगें. यही वजह है राज ठाकरे ने दिल्ली की सियासी जामत कांग्रेस के सरबराह राहुल गाँधी को अपने बेटे की शादी में मदु किया लेकिन मोदी को नहीं किया. ये शादी २७ जनवरी को संत रेगिस होटल लवर परेल में होना करार पाई है
ये बीजेपी के कभी मुआफ़िक रहे साथिओं में से एक राज ठाकरे का मोदी-अमित जैसे सियासतदाओं को ज़ोरदार झटका और तमाचा है, जहाँ राज ने लाल कृष्णा आडवाणी को मदु किया और मोदी को भूल गए.
जिन खुसूसी सियासी शख्सियतों को राज ने अपने फ़रज़न्द की शादी में मदु किया है उसमे शामिल है कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, अंजुमने वज़ीर राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, धर्मेंद्र प्रधान और मोहतरमा मेनका गांधी.
एक सहाफी के सवाल पे क्या वो शादी में मोदी को बुलाएंगे, सहाफिओं से खिताब करते हुए ठाकरे ने बेबाकी से जवाब दिया, "क्या मोदी माशी और शादी शुदा ज़िन्दगी पे यकीन रखते हैं?
राज ठाकरे के फ़रज़न्द अमित की शादी मशहूर तबीब डॉ. संजय बुरडे की दुख्तर मिताली बुरडे के साथ ते होना करारा पाया है. शादी की रस्मे सादगी से अदा की जायेगी. मिताली पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं, और फैशन की दुनिया में उनका
अपना ब्रांड है.
See the English version
No comments:
Post a Comment