Thursday, 17 August 2023

बेरुन मुल्क अवाम का सराये ख़ाना बना भारत।

अज़ीज़ नाज़रीन

आहिस्ते आहिस्ते भारत बन जाएगा बेरुन मुल्क अवाम का पनाहगाह और सराये।  चाहे जितना भी मोदी योगी संघी और दहशत के हामी एड़ी  चोटी का ज़ोर लगा लें लेकिन होगा वही जो होता आया है।  

पाकिस्तान, बंगलादेश, उज़्बेकिस्तान, रूस, जापान, इजराइल, मयंमार के बाद अब दूर दराज़ मुल्क अमेरिका की एक ख़ातून को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला में भारत-नेपाल की सोनौली सरहद पर एसएसबी पुलिस और महकमा इमीग्रेशन की मुताहिद्दा टीम ने जांच के दौरान भारत से नेपाल जा रही को जाली दस्तावेज़ों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ख़ातून के खिलाफ सोनौली कोतवाली में फर्जी दस्तावेज रखने और १४ बेरुन मुल्क की दफा एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की है। 

दरअसल, इंडो-नेपाल सरहद पर पकड़ी गई २६ साला अमेरिकन ख़ातून कोलीन पैट्रिस लिंच काफी दिनों से भारत में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े कार हिकमत इख़्तेयार कर के रह रही थी और अपना फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भारत से नेपाल जाने की फ़िराक़ में थी. सोनौली सरहद पर वह जैसे पहुंची तभी महकमा तहक़ीक़ात की टीम ने उसे रोक कर तहक़ीक़ात कर दी जांच में उसके पास से अमेरिकन पासपोर्ट के साथ भारत का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ. 

जब हुकूमत कमज़ोर होती है और मरकज़ सरहदों की दिफ़ा पर तवज्जो करने के बजाये अंदुरुनी मुल्क के हालात को ना संभाल पाए तो तमाम बेरुन मुल्क के बाशिंदों के लिए ऐसी ज़मीन मेहफ़ूज़ जन्नत साबित होती है।  जिसमे सीमा जैसे जासूस और भारत की अस्मिता को चोट पहुंचाने वाले अपने मिशन को कामयाब बनाने वाले भी कुछ होतें हैं। 

जिनका मक़सद हिन्दू मज़हब से मोहब्बत नहीं होती है और ना ही वोह भारत पर मर मिटने के लिए आतें हैं बल्कि इनके दिल में कुछ और ही शमा रोशन होती है।  लंगूर लँगूरनियाँ हैं की सीमा के ऊपर क़सीदे लिख रहें हैं उसको इज़्ज़त से नवाज़ रहें हैं।  सिर्फ इसलिए की वोह पाकिस्तान को कौस रही है और हिन्दू मज़हब इख़्तेयार कर लिया।  लेकिन उसके दिलो दिमाग में किया भरा है उसका किसी ने भी कोई तज्ज़िया  नहीं किया।  

आज के भारत के हालात ऐसे हैं की तमाम आलमी बरादरी की नज़रें भारत के ऊपर हैं।  यहीं हालात इराक़, लीबिया, अफ़ग़ानिस्तान में थे जब वहां पर ख़ाना जंगी और अमेरिकी हमले हुए थे।  कोई भी कहीं से भी घूस जाता था।  इस तमाम गहमा गहमी का फायदा संघी दहशत और शिद्दत पसंद हिन्दू अवाम ने हुकूमत ए हिन्द के इशारे पर अफ़ग़ानिस्तान में घुसपैठ करने में खूब उठाया था।  २० सालों में भारत के रॉ और संघी दहशत ने अफ़ग़ानिस्तान में अपनी मुकम्मल पैठ बना ली थी।   

अभी तो भारत को ग़ुलाम हुए महज़ ९ साल ही हुए हैं।  अभी लंबा सफर बाक़ी है।  लेकिन जब ग़ुलामी की ज़ंजीरों से भारत आज़ाद होगा तब बोहोत से बेरुन मुल्क अवाम भारत की ज़मीन पर अपना दवा ठोकेगें।   

सहाफ़ी ज़ुबेर

No comments:

अब्दुल कुर्सी का हक़दार है.

हर कोंग्रेसी की सोच मिल्लत से ग़द्दारी वाली है. भलें आज मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद के लिए बड़े क़सीदे लिखे जातें हैं. उन्होंने तंज़ीम का भला किया ल...