Thursday, 12 October 2017

वीवीपैट का बीजेपी को पहला झटका


सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए ये अच्छी खबर नहीं कही जा सकती जो नादेड महानगर पालिका के नतीजों में कांग्रेस से पिछड़ती हुई नज़र रही है

नादेड महानगर पालिका नतीजे और रूझान में कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे.   ताज़ा जानकारी मिलने तक कांग्रेस २१ सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी और शिवसेना केवल 2 सीटों पे आगे चल रही हैंबता दें कि महाराष्ट्र में पहली बार इसी चुनाव में वोटर वेरीफ़ाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी (वीवीपैट) मशीन का इस्तेमाल चुनाव आयोग ने किया है. अब तक ८१  में से २३ सीटों के रुझान आए हैं. कहा जा रहा है कि कांग्रेस इस बार भी अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहेगी.

याद रहे ये कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए साख गवाने या बचाने का मौका था और पहली बार  वोटर वेरीफ़ाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी (वीवीपैट) मशीन इस्तेमाल के इस्तेमाल के साथ चुनाव हुए है. इससे बीजेपी की अभी तक की तमाम जीत पे सवालिए निशान लगना लाज़मी है. फिर इन नतीजों का असर गुजरात में भी देखने को मिल सकता है

No comments:

अब्दुल कुर्सी का हक़दार है.

हर कोंग्रेसी की सोच मिल्लत से ग़द्दारी वाली है. भलें आज मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद के लिए बड़े क़सीदे लिखे जातें हैं. उन्होंने तंज़ीम का भला किया ल...