करोना के बढ़ते हुए मामले और लोकडाऊन के इमकानात के मद्दे नज़र मुंबई से शुमाली भारत और बिहार के मज़दूरों की हिजरत का सिलसिला शुरू हो चूका है। रेलवे स्टेशन पर राश बढ़ना शुरू हो गया है। मुंबई के तमाम बड़े रेलवे स्टेशन पर मज़दूरों की भीड़ देखी जा सकती है।
वैसे भी महाराष्ट्र समेत गुजरात दिल्ली और भारत के कई सूबों में नाईट कर्फ्यू लग चूका है। कब पूरी तरह बंद हो जाए और अवाम को फिर से घरों में बिना पानी बिना खाना क़ैद होना पड़े इसलिए इस बार गरीब कोई रिस्क नहीं लेना चाहतें हैं और जल्द अज़ जल्द अपने वतन पहुंचने की फ़िराक में हैं।
गुजिश्ता लॉकडावून के ज़ख्म लोगों के दिलों दिमाग़ में अभी भी गर्दिश कर रहें हैं और तक़रीबन तमाम हिजरत करने वाले मज़दूरों का यही मानना है की हमें बिना पानी खाने के घर में क़ैद किया जाए उसके बाद पैदल हर आफत और मुसीबत को उठा कर घर पहुंचे उससे बेहतर है हम अपने वतन वक़्त से पहले ही पहुंच जाएँ।
अवाम की बढ़ती हुए भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने अपनी रोज़मर्रा की लम्बी दूरी की ट्रेनों में इज़ाफ़ा किया है। ताके लोगों को ज़्यादा दिकत्तों का सामना ना करना पड़े। सेंट्रल रेलवे ने ७ अप्रैल से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए नई ट्रेनों के शुरू करने का एलान किया है।
मुसाफिरों की बढ़ती हुए तादात को देखते हुए मरकज़ी रेलवे हफ्ते में दो दिन लॉक मान्य टर्मिनस फैज़ाबाद और करैक्कल के बीच सुपर फ़ास्ट ट्रैन चला रही है। इस ट्रैन का मुम्बर ०१०६७ एल टी टी से तारीख १४/०४/२०२१ को हर बुध और हफ्ते (सनीचर) को सुब ६ ०० बजे रवाना होगी और अगले दिन ८ बज कर ५५ मिनिट पर फैज़ाबाद पहुंचेगी। वापसी में इस ट्रैन का नंबर ०१०६८ होगा जो फैज़ाबाद से १५/०४/२०२१ को हर जुमेरात और इतवार को १३ ३० बजे रवाना होगी। यह गाडी अगले रोज़ १६ ०५ बजे एल टी टी पहुंचेगी।
ट्रैन नंबर ०१०१७ अल टी टी से १७/०४/ २०२१ से हर सनीचर को १३ १५ बजे रवाना होगी और अगले रोज़ १८.५० मिनिट पर करैक्कल पहुंचेगी। बरोज़ पीर यह गाडी १४.०० अल टी टी के लिए रवाना होगी और दुसरे रोज़ २०.३० बजे अल टी टी पहुंचेगी।
०१०६७ और ०१०१७ में रिजर्वेशन के लिए बुकिंग तमाम कम्पूटराइज़्ड सेंटर और वेबसाइट www.irctc.co.in पर ०७/०४/२०२१ से शुरू होंगें। इन स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले मुसाफिर ही सफर कर सकेगें। मुसाफिरों को दौरान सफर कोविद-१९ के तमाम हिदायतों और सोप का एहतियात करना होगा।
No comments:
Post a Comment