Wednesday, 12 May 2021

बंद नहीं हो रहा पानी में लाशें मिलने का सिलसिला यूं.पी., बिहार के बाद एम.पी. में लाशें


गंगा में लाशें बहाये जाने का सिलसिला जो उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ था बिहार पहुंच कर मज़ीद आगे की जानिब भारत के क़ल्ब मध्य प्रदेश तक जा पंहुचा है।   इस बीच बिहार के बक्सर में गंगा नदी में लाशों का पानी में मिलना बदस्तूर जारी है।  अभी तक कुछ १०० के आस पास लाशें निकाली जा चुकी हैं।  अंदर  और लाशें होने का इमकान है। 

मज़ीद बीजेपी इन्तेज़ामियाँ के लिए परेशानी वाली बात यह है की अब मामला सिर्फ उत्तर प्रदेश बिहार तक महदूत नहीं रहा बल्कि दिगार ज़ाफ़रानी हुकूमत वाले सूबों में भी ऐसी ही खबरे आ रहीं हैं।   मध्य प्रदेश के पन्ना में रूंझ नदी में लाशें मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।   जिसकी वजह से अतराफ़ में रहने वाले गावं वालो में दहशत और ख़ौफ़ का माहौल देखा जा सकता है। 

पन्ना ज़िल्हे से बहने वाली केन की मुनसलिक रून्ज नदी में लाशों के ढेर देखने को मिल रहे हैं।  पन्ना ज़िले के नंदपुर गांव के पास नदी से ये लाशें साहिल पर आ पहुंची।  गांव वालों का कहना है की ६ लाशें दिखी है मज़ीद पानी के अंदर हो सकती हैं। 

गावो वालों का कहना है की ३-४ रोज़ से बदस्तूर लाशों का बह कर आना जारी है लेकिन इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।  गांव वालों का कहना है की करोना वबा में बेपनाह हलाकत के सबब अवाम जलाने के बजाये लाशों को नदियों में बहा रहा है। 

Zuber

अब्दुल कुर्सी का हक़दार है.

हर कोंग्रेसी की सोच मिल्लत से ग़द्दारी वाली है. भलें आज मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद के लिए बड़े क़सीदे लिखे जातें हैं. उन्होंने तंज़ीम का भला किया ल...